बागेश्वर : उत्तराखंड की आयरन लेडी कही जाने वाली स्व. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा जिस तरह से इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखंड के विकास के लिए अपना योगदान दिया है, उसको कभी भी नहीं बुलाया जा सकता है। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में उन्हें याद किया गया। कहा इंदिरा हृदयेश के योगदान को आज कांग्रेसी याद कर रहे हैं. उनका जैसा सशक्त नेता आज राज्य के लिए नहीं मिल सकता है। इंदिरा में विकास करने की क्षमता थी। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य थीं। वह 1974 से 2000 तक चार बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गईं। 2002, 2012 तथा 2017 में उत्तराखंड विधान सभा के लिए चुनी गईं। 2002 तथा 2017 के बीच, उत्तराखंड की राज्य वित्त मंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री रही। 2017 से वह उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थीं। इस अवसर पर विनोद पाठक, राजेंद्र कुमार, कुंदन गिरी गोस्वामी, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
