logo

सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा बागेश्वर का अनवरत धरना मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन को उस समय और बल मिला, जब पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डूंगरी में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी

इस दौरान निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसिला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की।

धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि समाज के महत्वपूर्ण अंग सफाई कर्मचारियों का हफ्तों तक सड़कों पर बैठने को मजबूर होना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेकर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई तेज, 43 के खिलाफ कार्रवाई

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, ठेका प्रथा की समाप्ति और पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित अन्य मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सफाई कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनका समर्थन जारी रहेगा।

Share on whatsapp