logo

देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : शिक्षा निदेशक पर कथित हमले के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताते हुए कड़ी निंदा की। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को भी आघात पहुंचाने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में तानाशाही प्रवृत्ति बढ़ रही है और सत्ता के संरक्षण में दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करेगी।
जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर सरकार और विधायक का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दमनकारी नीतियों और जनप्रतिनिधियों के कथित अभद्र व्यवहार पर रोष व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share on whatsapp