logo

राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, संवाददाता। राम मंदिर और केदारनाथ-बद्रीनाथ से चंदा चोरी के मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा स्थित राम मंदिर में एक घंटे का मौन उपवास रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की।

जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने करोड़ों सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से चंदा चोरी के मामलों में सरकार जवाब देने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले से घोड़ागाड़ में दहशत, वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे, ट्रैप कैमरे और एनाइडर मशीनें

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि सरकार आरोपियों का खुलासा करने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपने क्षेत्रीय मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की जयंती पर गोष्ठी, समाज सुधार में योगदान को किया याद

कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मामले में स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पर तैनात जवानों के लिए बागेश्वर से पहुंचा प्रेम का धागा,रेडक्रॉस सोसायटी ने हाथों से तैयार की राखियां

इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज शाह, केवलानंद जोशी, दिनेश पांडे, प्रवीण कोरंगा, किशन गिरी, नवीन जोशी, गोलू भघरी, सुरेश खेतवाल, गौरव पाठक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp