logo

राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, यशपाल आर्य ने गरुड़ में की तैयारी बैठक

खबर शेयर करें -

4 जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन, कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

गरुड़: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून के उत्तराखंड दौरे एवं अल्मोड़ा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को गरुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार

बैठक में नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल आर्य, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं जेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जनसभा की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनता से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी जनसभा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सोपस्टोन खदानें बंद होने पर भड़के ग्रामीण, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि 4 जून को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, पलायन तथा जनसरोकारों से जुड़े विषयों को लेकर आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कलश यात्रा के साथ देवी एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, विधायक पार्वती दास ने किया शुभारंभ

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp