logo

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बागेश्वर में शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बागेश्वर में शिविर का आयोजन

बागेश्वर, 23 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अव्वल सिंह तोपाल ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तन, पोषण, मासिक धर्म संबंधी समस्याएँ, स्वच्छता, गुड टच-बैड टच तथा मनोदशा में आने वाले बदलावों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी प्रकार, किशोर-किशोरियों को संभावित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता व संतुलित आहार की महत्ता भी बताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का प्रदर्शन

योग अनुदेशक श्रीमती कविता परिहार ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। चर्चा के बाद छात्र-छात्राओं ने अपने प्रश्न पूछकर शंकाओं का समाधान पाया। कुल 1282 विद्यार्थियों ने शिविर से लाभ प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम स्वनिधि योजना से फड़ कारोबारियों को मिला संबल

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के दिशा-निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजल पटेल, श्रीमती नीलम खत्री, योग अनुदेशक श्रीमती कविता परिहार, श्री नवीन, श्री नाजिम, श्री गोविंद खाती तथा श्री भगवान नगरकोटी उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp