logo

बद्रीनाथ में टूटा ग्लेशियर वीडियो आया सामने।

खबर शेयर करें -

हिमालय में एवलॉन्च, हिमस्खलन, भूकंप, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदा आती रहती हैं। चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम के नारायण पर्वत पर ग्लेशियर टूटने का सामने आया है। इसे किसी यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है।

बद्रीनाथ धाम में नारायण पर्वत पर ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया।

जिसमें नारायण पर्वत से ग्लेशियर टूटने से बर्फ पानी की तरह बहता दिख रहा है। वहीं बदरीनाथ धाम में मौसम भी खराब हो गया है और हल्की बारिश शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की सख्ती,नगर अध्यक्ष कवि जोशी को छह माह के लिए किया निलंबित

बदरीनाथ धाम में नारायण पर्वत के पास पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद बड़े-बड़े ग्लेशियर विकसित हो गए हैं। जो अब धीरे-धीरे नीचे की तरफ खिसक रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरीके से बर्फ की नदी पहाड़ी से नीचे की तरफ बहकर आ रही है। जिसे बद्री विशाल का दर्शन करने आये एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, नशामुक्त बागेश्वर को लेकर मिले अहम सुझाव

हालांकि जब ग्लेशियर टूटा तो उस वक्त हिमखंड काफी बड़ा था। लेकिन मोबाइल से वीडियो बनाने में देरी होने की वजह से ग्लेशियर टूटता हुआ कैद हो पाया। राहत की बात यह है कि जहां पर यह ग्लेशियर नदी की तरह बहता दिख रहा है। वहां रिहायशी इलाका नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व वर्षा वन दिवस पर “भागीरथी स्वच्छता पुनर्जीवन अभियान” आयोजित

बता दे कि इन दिनों देवभूमि में चारधाम यात्रा चल रही है। अबतक एक लाख से ज्यादा भक्तों ने चारों धाम के दर्शन कर लिए है। वहीं इन दिनों चारधाम यात्रा को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ में भी रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। वहीं बद्रीनाथ में भी मौसम खराब होने लगा है और हल्की बारिश शुरू हो चुकी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp