logo

ब्रेकिंग: चार साल के बच्चे को घर से उठा ले गया गुलदार, प्रशासन की टीम रवाना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। चार साल के एक बच्चे को गुलदार के उठा ले जाने की सूचना आ रही है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मामला कांडा तहसील क्षेत्र के पटवारी क्षेत्र रावतसेरा का है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि माणा काभाटा गांव के केसर सिंह के चार साल के पुत्र नैतिक को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौके की ओर रवाना हो गई है। विस्तृत जानकारी टीम के मौके पर जाने के बाद ही मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को जनसुनवाई की वीडियोग्राफी नहीं करने का तुगलकी फरमान किया जारी
Ad
Share on whatsapp