logo

अफगानिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ बम धमाका।

खबर शेयर करें -

काबुल के क्रिकेट स्टेडियम में आत्मघाती बम धमाका हुआ है। धमाके के वक्त स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जा रहा था। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। काबुल के इंटरनेशनल स्टेडियम में पामीर जालमी और बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच शापेजा क्रिकेट लीग के 22वें लीग मैच के दौरान हुई। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आलोकोजे काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में हुए बम विस्फोट से हड़कंप मच गया।

धमाके के बाद दोनों पक्षों के खिलाड़ियों को एक बंकर के अंदर ले जाया गया। विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई, स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों के भागते हुए दिखाई दिए। काबुल पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान की राजधानी पर आतंकवादी हमलों ने कब्जा कर लिया है और हाल ही में इस्लामिक स्टेट के सदस्यों द्वारा कई धार्मिक स्मारकों को निशाना बनाया गया है। पिछले महीने एक और विस्फोट के बाद इस सप्ताह की शुरूआत में काबुल में करता परवन गुरुद्वारा के पास एक बम विस्फोट हुआ था। जिसमे कई लोग हताहत हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp