logo

लोक सभा चुनाव में हार कर भी युवाओं का दिल जीत गए बॉबी पंवार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : टिहरी लोकसभा का चुनाव लड़े बॉबी पंवार ने बिना धनबल के मजबूती से दो राष्ट्रीय दल का मुकाबला किया। यह इतिहास ही था कि कोई निर्दलीय प्रत्याशी इतने मतों से चुनाव में दमखम के साथ खड़ा हो व जिसने युवाओं के दिलों में जगह बनाई हो, जिसके लिए लोग दलों का मोह छोड़ आगे आये हों।

टिहरी संसदीय सीट पर भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह 2.66 लाख से ज्यादा मतों से चुनाव जीत गईं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को 1.86 हजार मत मिले। उधर तीसरे नंबर पर रहे बॉबी पवार को शाम छह बजे तक 161856 वोट मिल चुके थे। बॉबी पंवार ने कहा है कि वह आने वाले पंचायत, निकाय एवं राज्य के विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत से प्रादेशिक मुद्दों को ढाल बना दिल्ली के रिमोट से चलने वाले सभी दलों का मुकाबला उत्तराखंडियत से करेंगे।

निर्दलीय होकर बिना किसी पार्टी के सपोर्ट के 1,60,000 से ज़्यादा वोट लाना आसान नहीं था। उन्हें इतने वोट मिले तो कहीं ना कहीं युवाओं का और उनके चाहने वालों का प्यार उनके साथ था उनका कहना है कि अगले लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए संगठन विस्तार के साथ साथ पूरे उत्तराखण्ड मे संघर्षशील युवाओं को मंच प्रदान करना अब उनका अगला लक्ष्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp