logo

बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर, कपकोट व गरुड़ में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को नियमित रूप से स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोविड केयर सेंटर से जिला अस्पताल परिसर तक स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर और नालियों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। अभियान में पर्यावरण मित्रों का भी सहयोग लिया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रशांत तिवारी, कमल खेतवाल, भावना गढ़िया, आशा फुलारा, राजेश रौतेला आदि रहे।

वही कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया के नेतृत्व में तहसील परिसर और हिचौड़ी शिव मंदिर में सफाई अभियान चला। विधायक गढ़िया ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत गांधी जयंती दो अक्तूबर तक पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, ओमप्रकाश ऐठानी, सुरेश कांडपाल, तारा कपकोटी, हरीश मेहरा, भगवत कोरंगा आदि रहे।


भाजपा की गरुड़ मंडल इकाई ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर को साफ किया। अभियान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, ठाकुर सिंह मेहरा, चंदू थायत, केआर आर्या, राजेंद्र नेगी, पुष्कर भरड़ा, रोहित कुमार आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp