logo

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया ऐलान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम का आज ऐलान कर दिया है। महेंद्र भट्ट की टीम में युवाओं के साथ साथ अनुभवी लोगों को भी मौका दिया गया है। भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। लिस्ट में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है। जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है। इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp