logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 103.22 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस को एक और सफलता मिली है। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 103.22 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी पंकज कुमार फट्टी (24 वर्ष) पुत्र नंदराम निवासी बानरी, मंडलसेरा, थाना एवं जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 103.22 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार फरार चल रहा वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 39/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों से मारपीट पर भड़का आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली बागेश्वर में तथा वर्ष 2021 में कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2024 में मारपीट और धमकी देने के मामले में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल डायमंड ने गोवा को 7-0 से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक निर्मला पटवाल, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp