logo

भूमिका बसेड़ा का नेशनल कैंप में हुआ चयन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर बॉक्सर भूमिका बसेड़ा का नेशनल
कैंप के लिए चयन हुआ है। बॉक्सिंग प्रशिक्षक उमेश सिंह गढ़िया ने बताया कि गढ़िया बॉक्सिंग क्लब की भूमिका बसेड़ा का 52 से 55 किलो भार वर्ग में 13 मई से 27 मई तक इंस्पायर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू बिलारी, कर्नाटका में आयोजित सब जूनियर नेशनल कोचिंग कैम्प में चयन हुआ। इससे पूर्व भूमिका बसेड़ा का इस वर्ष 19 मार्च से 25 मार्च तक नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित फेडरेशन सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक उत्तराखंड के नाम कर चुकी हैं। इधर भूमिका बसेड़ा का नेशनल कैंप में चयन होने पर जिला अधिकारी अनुराधा पाल, उप कीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, सुंदर सिंह गढ़िया, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव,ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp