logo

बागेश्वर : विजिलेंस टीम ने तहसील गरुड़ में एक पटवारी को 5000 कि रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद की तहसील गरुड़ में तैनात पटवारी प्रवीण टाकुली को विजिलेंस टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार स्यालीस्टेट के एक युवक ने विजीलेंस में शिकायत करते हुए बताया कि स्थानीय पटवारी के द्वारा जमीन की पैमाइस के बदले रिश्वत की मांग की है। विजिलेंस ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद नकदी को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बागेश्वर पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

विजिलेंस विभाग ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के साथ ही उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खनन से मकान को खतरा, परिवार जिला कार्यालय में धरने पर बैठा

इस कार्रवाई के बाद तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत निडर होकर की जाए।

Share on whatsapp