बागेश्वर में हेली सेवा संचालन पालिका और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन गई है शासन के विरोध के कारण 1 दिन पहले हेली सेवा ठप रही थी वही देर शाम डीएम के हस्तक्षेप के बाद महाविद्यालय मैदान की मरम्मत के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा के बाद छात्रों का विरोध समाप्त हो गया था वहीं प्रशासन ने आज सुबह से डिग्री कॉलेज मैदान से हेली सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। लेकिन प्रशासन ने इससे पहले मालता पुलिस लाइन से करीब 3 घंटे हेली सेवा चलाई गई। वही देर रात जिलाधिकारी के द्वारा आज सुबह से हेली सेवा चलाने की बात कही गई। पर आज सुबह छात्रों का दूसरा दल महाविद्यालय से हेली सेवा के विरोध में उतर गया हालांकि एसडीएम और डीएम ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
वही देर शाम करीब 3 बजे बागेश्वर पुलिस के जवानों के द्वारा अचानक हेली सेवा को रोक दिया गया। वही हेली सेवा के लिए पहुंचे लोगों के द्वारा बताया गया कि हेली सेवा के लिए छात्रों के दोनों मान गए थे और हेली सेवा शुरू भी हो गई थी लेकिन पुलिस के जवानों के द्वारा अचानक हेली सेवा शुरू होने के बाद उसे रोक दिया गया जिसके बाद कयासों का बाजार शुरू हो गया।
वही जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया की प्रशासन के द्वारा हेली सेवा को नहीं रोका गया है प्रशासन को खेद है कि जो लोग भी वहां पहुंचे हैं वह हेली सेवा का आनंद नहीं ले पाए। वही इस बारे में जब पुलिस अधीक्षक हिमाशु कुमार वर्मा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि हेली सेवा को तकनीकी कमियों के चलते कुछ समय के लिए रोका गया था हालांकि कल से हेली सेवा बीते दिनों के भाती जारी रहेगी।






