logo

आपदा में मकान ध्वस्त होने पर 10 लाख और मानव हानि होने पर 25 लाख की जाए मुआवजा राशि : हरीश ऐठानी

बागेश्वर में आज पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार पर आपदा के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सरकार आपदा के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में आपदा 1980 से आ रही है। 1982 में मल्ला दानपुर में कर्मी गांव की घटना हुई। जिसमें कई मवेशी … Read more

केदारनाथ मार्ग में लिंनचोली के पास मलबे में दबे मिले तीन शव, SDRF और पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू

केदारनाथ मार्ग पर 31 जुलाई की रात आई आपदा के बाद से लगातार सर्च अभियान जारी है। इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ मार्ग में लिंनचोली के पास मलबे में दबे तीन शव मिले हैं। मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए। … Read more

सीएम धामी ने पेंशनधारियों को दी सौगात, धनराशि बढ़ाने की घोषणा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई जाएगी नीति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से अपर पुलिस … Read more

कपकोट कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

कपकोट कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस कपकोट कांग्रेस के नेतृत्व में इंदिरा फैलोशिप क्लब,युवा कांग्रेस सपनो की उड़ान ने सैकड़ो मातृ शक्ति,युवाओं व वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ आज भराड़ी बाजार में प्रभातफेरी कर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। आजादी के महोत्सव में मिष्ठान वितरण किया गया और कई साथियों ने देशभक्ति व सामाजिक … Read more

बागेश्वर में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

बागेश्वर : आज प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास साथ मनाया गया। जिला भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बागेश्वर में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रभारी फेरी निकाली। इस खास मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल नुमाइशखेत मैदान … Read more

दुखद : देवभूमि के कैप्टन दीपक सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल कैप्टन दीपक शहीद हो गया। 25 साल के कैप्टन दीपक सिंह उत्तराखंड के देहरादून जिले का रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि डोडा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई थी. इसी गोलीबारी में कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए. इस मुठभेड़ … Read more

अभद्रता करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग,16 से होगा धरना प्रदर्शन

शिक्षा विभागीय अधिकारियों से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई न होने से एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन बागेश्वर के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित शिक्षकों की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आज ज्ञापन सौंपा। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में विभागीय अधिकारियों से अभद्रता करने वालों … Read more

कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक,मेला समिति ने बैठक आयोजित कर उप समितियों को सौंपी जिम्मेदारी

कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक,मेला समिति ने बैठक आयोजित कर उप समितियों को सौंपी जिम्मेदारी बागेश्वर गरुड़। प्रसिद्ध कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। मेला समिति ने बैठक कर विभिन्न उप समितियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने विभिन्न … Read more

विभाजन की विभीषिका का दंश झेल चुके लोगों को किया याद

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन बागेश्वर में भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में हिंसा, उन्माद की भेंट चढ़े अपने मान-सम्मान और प्राण की आहूति देने वाली प्रत्येक पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की उस विभीषिका … Read more

बागेश्वर के अपर उप निरीक्षक पदम सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से किया जाएगा सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर के अपर उप निरीक्षक ना0पु0 पदम सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से किया जाएगा सम्मानित। अपर उप निरीक्षक ना0पु0 पदम सिंह को सराहनीय सेवा के लिये सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए जनपद बागेश्वर से चयनित किया गया है। देश के 78 वें स्वतंत्रता … Read more