logo

बागेश्वर में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आज प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास साथ मनाया गया। जिला भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बागेश्वर में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रभारी फेरी निकाली। इस खास मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल नुमाइशखेत मैदान पर ध्वजारोहण किया गया। स्थानीय और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपने अपने कार्यक्रम के माध्यम से याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन,महिला टीम ने पहला और पुरुष टीम ने पाया दूसरा स्थान

नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने ध्वजारोहरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वही कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव लाल वर्मा की वीरांगना नंदी वर्मा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मण सिंह की वीरांगना भगवती देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वही खेल और अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले खिलाई और अन्य लोगो को भी नुमाइश खेत मैदान में सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि आजादी के पर्व पर आज पूरा जिला रंगा हुआ है। जिले के लोगो का भी आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज उनको याद करते हुए नमन भी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  38वे राष्ट्रीय खेलो में पदक विजेताओं, प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

वही दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आजाद भारत के लिए हमारे कई वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आज उनको याद करने के साथ एक भव्य भारत के निर्माण के लिए हम सभी को बढ़चढ़ कर आगे आना होगा। सभी को देश प्रेम की भावना के साथ देश के विकास में अग्रसर होना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला…

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि जिला आज 78 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष में ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उनके मार्ग पर चलने का आह्वाहन किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, सीडीओ आर सी तिवारी, एसडीएम मोनिका,दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार,जीवंती कांडपाल, सुनीता टम्टा, नीमा धपोला, हरीश सोनी, संजय साह जगाती आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp