बागेश्वर : राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक कुमार का कुछ समय पहले ही टीम में चयन हुआ है। उनके द्वारा टीम इंडिया से खेलने हेतु साउथ अफ्रीका जाना है। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह काफी परेशान थे। उनकी परेशानी को देखते हुए। सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले सात साल के अर्णव ओम ने उनकी मदद की ठानी और अपने पिता संजय कुमार टम्टा और माता प्रियंका प्रीत से अपने गुल्लक से उनकी मदद करने की बात की। उनकी मदद की इच्छा को देखते हुए अर्णव के माता पिता ने अर्णव के गुल्लक को तोड़कर दीपक कुमार के घर नदिला खर्कटम्टा जाकर उनकी मदद के लिए 5 हजार की धनराशि प्रदान की। इस मौके पर समाजसेवी भैरव नाथ टम्टा भी मौजूद रहे।






