logo

बागेश्वर पहुंचे अनीश गौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का बागेश्वर दौरा

“बागेश्वर पहुंचे अनीश गौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत”

बागेश्वर।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीश गौड़ का आज बागेश्वर आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, शोएब खान, आयान खान, मोहम्मद नाजिम, आरिफ खान, आसिफ, मुकर्रम, दानिश अख्तर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन और समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दी के मेधावी रुद्राक्ष,नितिन,प्रेरणा,और स्मृति होंगे सम्मानित

प्रदेश महामंत्री अनीश गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाएं समाज के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। और कार्यक्रम को बेहतर रूप सम्पन्न कराने को कहा

यह भी पढ़ें 👉  प्रेरणा बनी प्रिया : पर्वतीय युवाओं के लिए बना रही हैं अफसर बनने की राह

इस दौरान पूर्व विधायक व समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) माननीय श्री देशराज कर्णवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और क्षेत्रीय विकास तथा समाज कल्याण योजनाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


अनीश गौड़ और देशराज कर्णवाल के संयुक्त दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन स्तर पर इसे मजबूती की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क के बीचों-बीच गुलदार देख स्कूटी समेत नीचे गिरा युवक,हुआ चोटिल

देशराज कर्णवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार की समाज कल्याण योजनाएं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाएं आदि का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाया जाए।

देशराज कर्णवाल का यह दौरा समाज कल्याण योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आमजन को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp