logo

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ी चुने गए थे। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया गया। वहीं लक्ष्य सेन को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने-अपने ट्वीटर हैंडल पर लक्ष्य सेन को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘आज राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड के बेटे लक्ष्य सेन को ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक उत्तराखंडी के लिए गौरव का क्षण है। आपकी यह अप्रतिम उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्जवल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!’

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp