logo

तीन माह पूर्व हुई शादी के बाद अब फंदे पर लटका मिला शव,मां ने हत्या का किया मुकदमा दर्ज।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: तीन माह पूर्व की विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। विवाहिता की मां ने नाबालिग को भगा कर उससे विवाह करने वाले दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच प्रारंभ हो गई है।

भनार गांव की कविता का विवाह तीन माह पूर्व सुमगढ़ के कमल पंडा से हुआ। बीते दिवस उसका शव घर के भीतर बल्ली पर फंदे पर लटका पुलिस ने बरामद किया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया है। मृतका की मां कमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि उसकी बेटी नाबालिग थी। उसे कमल भगा कर ले गया और उससे विवाह कर लिया। वह गरीब परिवार से हैं। जिसके कारण वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्हें बेटी को खोना पड़ा है। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इधर, थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि 302 और 362 में मामला पंतीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। लड़की के नबालिग होने की जानकारी मिली है। उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। शीघ्र आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

Share on whatsapp