logo

यहां एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रीयो ने कूदकर बचाई जान ( वीडियो)

खबर शेयर करें -

ताज एक्सप्रेस ट्रेन के डी-3 कोच में आग लग लग गई। आग लगने से चंद मिनटों ने ट्रेन आग का गोला बन गई। यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।

नई दिल्ली से चलकर झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस में दिल्ली से चलने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे चंद मिनट में ट्रेन के तीन कोच आग का गोला बन गए। गनीमत रही कि समय रहते यात्री ट्रेन से उतर गए।
ताज एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय सुबह 6.55 बजे के स्थान पर 8.30 घंटे की देरी से दोपहर 3.28 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन जब 4.09 बजे ओखला स्टेशन पास कर रही थी तो इसी बीच ट्रेन के डी-3 कोच में आग लग गई। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

रेलवे के मुताबिक कुल 6 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी मशक्कत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भेषज संघ की औषधीय जड़ी-बूटी नर्सरी का निरीक्षण, स्वरोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, ”3 जून को ट्रेन में आग लगने के संबंध में शाम 4.41 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. . मौके पर देखा गया कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बों में आग लगी हुई है. फिलहाल ट्रेन रोक दी गई है. कोई भी घायल नहीं हुआ है क्योंकि यात्री दूसरे डिब्बों में चले गए और उतर गए. रेलवे की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना की मरम्मत में बाधा डालने का आरोप, जल संस्थान ने दर्ज कराई एफआईआर
ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp