logo

पेपर लीक मामले में लखनऊ से हुई 34 वीं गिरफ्तारी,नकल माफियाओं का अहम साथी है गिरफ्तार अभियुक्त

खबर शेयर करें -

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने आज 34 वीं गिरफ्तारी की है। आरोपी संपन्न राव को गोमती नगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
 

पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल माफिया सादिक मूसा का साथी है।

पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुका है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया। दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है। अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्तो के साथ परीक्षा से पहले हल्द्वानी में रुकने और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई थी।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न के घर से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है। एसटीएफ द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp