logo

रेडक्रॉस ने दिखाई मानवता की मिसाल,सड़क हादसे में घायल दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल

दयागढ़ के पास हुआ सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो युवक घायल बागेश्वर। गरूड़ क्षेत्र के दयागढ़ के समीप एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान भास्कर पुत्र दर्शन कठायत (उम्र 20 वर्ष) निवासी रणकुड़ी गरूड़ तथा उनके साथी मुकेश पुत्र दीवान नाथ (उम्र 20 वर्ष) निवासी रणकुड़ी गरूड़ … Read more

असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

बागेश्वर : असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में विरोध दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ चौबे ने कहा कि वर्तमान डीजी … Read more

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों में उमड़ा जनसैलाब

बागेश्वर : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत सानीउडियार स्थित इंटर कालेज तथा उत्तरायणी मेला परिसर में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी ललित मोहन तिवारी ने की। दोनों शिविरों में कुल 41 जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही … Read more

उत्तरायणी मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 9 नमूने लिए

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। मेले में बाहर से आए व्यापारियों द्वारा बेची जा रही खाद्य सामग्री के कुल नौ नमूने जांच के लिए लिए गए। विभाग द्वारा लिए गए नमूनों में दो दूध के, चार नमकीन के, दो मिठाई के तथा … Read more

उत्तरायणी मेले में मनः प्रभावी औषधियों पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

बागेश्वर। आयुत एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त आदेशों एवं जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत उत्तरायणी मेले के दौरान औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मनः प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय … Read more

उत्तरायणी मेले के दौरान स्मैक बेचता तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की दो लाख की खेप

बागेश्वर। जनपद में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले की आड़ में स्मैक की तस्करी कर रहे एक युवक को पुलिस और एसओजी की टीम ने धर दबोचा। आरोपी के पास से 4.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग … Read more