logo

उत्तरायणी मेले में मनः प्रभावी औषधियों पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आयुत एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त आदेशों एवं जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत उत्तरायणी मेले के दौरान औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर शिक्षकों ने किया मंथन

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मनः प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय पर कड़ी नजर रखी गई। मेडिकल स्टोरों द्वारा इन दवाओं के बिक्री बिलों एवं रिकॉर्ड की गहन जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि नारकोटिक व मनः प्रभावी औषधियां केवल डॉक्टर के वैध पर्चे पर ही दी जाएं। इसके साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवाओं की बिक्री, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य मेले के दौरान नशीली व अधोमानक दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना और आम जनता, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखना है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नरगड़ा में 11 केवी लाइन का तार टूटा, पूरे क्षेत्र की बिजली गुल पांकड़ में पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी हुआ ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग
Ad
Share on whatsapp