यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व सह प्रभारी अरविया चौहान का बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां आयोजित संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ों का कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत हर बूथ में 20 युवाओं को जोड़ा जाएगा। जल्द ही प्रदेश में युवाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा।
दोनों नेताओं ने नगर में एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है भूल्लर ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई लगातार बढ़ रही है यह सब सरकार की विफलता को दर्शाता है युवा कांग्रेस जल्द सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेरने का काम करेगी। सह प्रदेश प्रभारी चौहान ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा व निकाय चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसनी होगी कार्यक्रम का संचालन कवि जोशी व कमलेश गड़िया ने किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, महिला जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, रंजीत दास, लक्ष्मी धर्मस्कतु, प्रकाश वाचमी, खालिद हुसैन, कृष्ण बिष्ट , दर्शन जोशी ,संजय जोशी ,संजय कुमार आदि मौजूद रहे।






