logo

रन फॉर यूनिटी में दौड़े जिले के युवा

खबर शेयर करें -

गरुड़। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर रंग फॉर यूनिटी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा के साथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 90 युवाओं ने मैराथन में हिस्सा लिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख गरुड़ किशन बोरा, जिला पंचायत सदस्य दीपक ख़ुल्वे ने हरि झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। करीब 12 किमी की मैराथन बैजनाथ से शुरू हुई, सिमार पुल से वापस बैजनाथ पेट्रोल पम्प के पास समाप्त हुई। युवतियों में भावना ने 31 मिनट में दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मनीषा ने 51 मिनट में दूरी तय कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बबीता गोस्वामी ने 52 मिनट में उक्त दूरी तय कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हरीश बोरा ने 28 मिनट में री तय कर प्रथम स्थान, रोहन गोस्वामी ने 29 मिनट में दूरी तय कर द्वितीय स्थान, नीरज आर्या ने 30 मिनट में दूरी तय कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि रन फॉर यूनिटी एक संदेश है खेलो को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। युवाओं को खेलों और रचनात्मकता से जोड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत दयाल काला, डीके जोशी, कंचन थायत, वंदन बोरा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नंदन थापा, नंदन सिंह सजवान आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp