logo

ब्रेकिंग: सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग,फायर पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के समीप से करूली निवासी एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। दो युवकों की मदद से पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार मोहित लाल साह पुत्र पूरन लाल साह उम्र लगभग 24 वर्ष ने रविवार की शाम को नदी में छलांग मार दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचित किया स्थानीय लोगों ने भी राहत बचाव के लिए तत्काल नदी से युवक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर पुलिस की टीम ने युवक का रेस्क्यू कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे युवक को सकुशल बचा लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सावन में मीट की दुकानें खुलने पर विहिप और बजरंग दल का विरोध,हिंदुओं की आस्था का सम्मान करने की उठाई मांग
Ad
Share on whatsapp