logo

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर और कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। युवा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश महासचिव भीम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भीम कुमार ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में धामी सरकार के दबाव में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और शुद्धिकरण जैसे कार्यक्रम किए गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है।
कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर और शुद्धिकरण कार्यक्रम से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की जाए तथा जिन लोगों की भूमिका सामने आती है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
भीम कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई या कार्यक्रम स्वीकार्य नहीं है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन स्तर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share on whatsapp