logo

जिला न्यायालय सभागार में दहेज को ना कहें अभियान पर कार्यशाला का आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला न्यायालय सभागार में दहेज को ना कहें अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया।

प्राधिकरण के सचिव अनीता कुमारी ने ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दहेज के सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  362 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को तीन साल की सजा

कार्यशाला में जिला न्यायालय के कर्मचारीगण एवं बार संघ के अधिवक्तागण ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिला जज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने दहेज से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने दहेज को ना कहने की शपथ ली। समाज से इस कुप्रथा के उन्मूलन का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Ad
Share on whatsapp