logo

पृथक विकासखंड की मांग को लेकर महिलाओं ने की महातपस्या,दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर कांडा।
कांडा को पृथक विकासखंड बनाए जाने की मांग को लेकर कालिका मंदिर परिसर में चल रही महातपस्या दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन क्रमिक अनशन में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया और आंदोलन को मजबूती दी।
क्रमिक अनशन पर बैठने वाली महिलाओं में जानकी शाह, शीला रौतेला, ज्योति कांडपाल और 87 वर्षीय कुंती पंत शामिल रहीं। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता।
आंदोलनकारियों ने बताया कि पहले दिन जीतेन्द्र वर्मा और राजेन्द्र नगरकोटी ने तपस्या की थी, जिसके बाद दूसरे दिन महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभाली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांडा–कमस्यार को पृथक विकासखंड बनाए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो यह आंदोलन बागेश्वर से देहरादून और जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जारी रखा जाएगा।
इस दौरान आंदोलन को समर्थन देने के लिए बंशीधर कांडपाल, दरपान सिंह धपोला, किशोरी लाल वर्मा, घनश्याम कांडपाल, पंकज कांडपाल, गंगा लाल वर्मा, आलम सिंह मेहरा, हेम चंद्र कांडपाल, बलवंत सिंह नगरकोटी, हीरा सिंह कर्म्याल और बब्लू कांडपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
महातपस्या स्थल पर स्थानीय लोगों की लगातार भीड़ जुट रही है, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलता दिख रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp