logo

कट ऑफ डेट 2025 करने की मांग मुखर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप में तैनात कार्मिकों के कटऑफ डेट चार दिसंबर 2018 करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। नाराज सफाई कर्मचारी संघ ने इसके विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसमें संशोधन कर 2025 करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारों से गूंजा फुलवाड़ी, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कटऑफ डेट 2018 करने से नगर निकायों एवं अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को जिन्हें 2025 में दस साल पूरे हो रहे है, उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है। इस नियमावली की कटऑफ डेट 2025 करने की मांग की है। साथ ही विभिन्न निकायों में लंबे समय से कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति पर्यावरण मित्रों एवं आउटसोर्सिंग पर्यावरण मित्रों को इस नियमावली में शामिल करते हुए नियमित करने की मांग की। तांकि प्रदेश के स्वच्छ मिशन के नायक सफाई कर्मचारी वर्ग को न्याय मिल सके। इस मौके पर शाखा मंत्री तेजपाल, लीला देवी, शकुंतला देवी, ललिता देवी, बॉबी कुमार, अभिषेक, रामनरेश, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp