बागेश्वर जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार और लोगों को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज से विकसित भारत संकल्प यात्रा बागेश्वर पहुंची। विकसित भारत संकल्प रथ के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाएं की जानकारी स्थानीय लोगो को दी गई। साथ ही लाभार्थियों से उनको मिले लाभ की जानकारी भी ली गई। रथ यात्रा बागेश्वर नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण कर योजनाओं का वृहत प्रचार प्रसार करेगी।
केंद्र सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों, वंचितों को लाभान्वित करने तथा उनको कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं की संतृप्ति का लक्ष्य रखा गया है। इस यात्रा का उद्देश्य सर्वप्रथम उन वंचित लोगों को लाभान्वित किये जाने के लिए है जो सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। वही बताया कि बागेश्वर जिले में 2 प्रचार वाहन नगर निकायों में सभाओं मे भ्रमण कर योजनाओं का वृहत प्रचार प्रसार कर रहे है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत सरकार के प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृत्तिकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों से घर -घर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए योजनाओं का लाभ मौके पर दिया जाएगा। वही लाभार्थी संगीता ने बताया की उनके द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लिया गया है। जिसके कारण वह अब अपना खुद का स्वरोजगार कर रहे है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी की योजनाएं हमारे आर्थिकी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। वही लाभार्थी हर्षिता परिहार ने बताया की पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मैने भी लिया है जिसमे मेरे द्वारा ब्यूटीशियन का कोर्स किया है जिसमे प्रतिदिन 500 रुपए मिल रहे है वही आने जाने का 1000 रुपया भी मिल रहा है। वही कोर्स पूरा होने पर एक कीट भी मिल रहा है जो हमारे स्वरोजगार के लिए काफी लाभकारी होगा। विधायक प्रतिनिधि गौरव दास,यात्रा संयोजक दयाल कांडपाल,रमेश तिवारी,संजय परिहार, डॉ राजेंद्र परिहार, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी,संजय साह जगाती, दीपा आर्या, जीवनी कांडपाल, सुनीता टम्टा, प्रेमा परिहार, रवि करायत,संजय नेगी, विक्की सुयाल, खड़क दफौटी सहित आदि लाभार्थी मौजूद रहे।








