logo

बागेश्वर: हवा में फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर कपकोट जैसे शांत क्षेत्र से एक व्यक्ति की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह शस्त्र से हवा में गोली दाग रहा है। तेजी से वायरल हो रही वीडियो पर पक्ष-विपक्ष दोनों में चुप्पी है। अलबत्ता लोग इंटरनेट मीडिया पर फायरिंग पर सवाल उठा रहे हैं। सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का आदि स्लोगन से पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में आरोपी को पकड़ पाती है या फिर सत्ता की हनक यहां भी बनी रहेगी। यह आने वाले समय बताएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मनहरबूंगा बाईपास रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित

विधानसभा कपकोट में कथित वायरल वीडियो में गोली चलाने वाला क्षेत्र पंचायत सदस्य बताया जा रहा है। वह उच्च हिमालयी क्षेत्र के घने वन क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहा है। फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह वीडियो कुछ दिन पूर्व शामा-भनार मोटर मार्ग का है। वही बता दें सार्वजनिक आयोजन में हर्ष फायरिंग तथा हथियारों के खुले प्रदर्शन पर भी रोक है। फिर भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट और अलग-अलग राज्यों में हाईकोर्ट ने हर्ष फायरिंग रोकने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आयुर्वेद का बढ़ा भरोसा, 4,791 रोगियों ने लिया पंचकर्म थेरेपी का लाभ

वही पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि एक व्यक्ति का इंटरनेट मीडिया पर शस्त्र चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह मेरे संज्ञान में है। उसकी जांच को टीम बना दी गई है। सत्यता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से निगरानी, घायल महिला अस्पताल से डिस्चार्ज
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp