logo

ब्रेकिंग: खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत की सूचना

खबर शेयर करें -

दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों के मौत की खबर आ रही है। हादसा नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में शाम को हुआ।

जानकारी के अनुसार पटलोट सड़क पर वाहन करीब 200 खाई में गिर गया, जिसमें सवार पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बोलेरो जीप संख्या यूके 04 टीए 4243 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में 10 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में मरने वाले और घायलों की प्रशासनिक पुष्टि होनी बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp