बागेश्वर : जनपद के अशक्त वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 24 से 30 नवंबर तक एल्किमो विभिन्न स्थानों पर परीक्षण एवं चिह्निकरण शिविर आयोजित करेगी।
मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं अन्य विभागों के सहयोग से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक जीवन सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। यह शिविर 24 नवंबर को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बागेश्वर, रामलीला मैदान फरसाली कपकोट, तहसील परिसर गरुड़, 25 को पंचायत घर पन्याली कपकोट, राजकीय इंटर कालेज मैगड़ीस्टेट गरुड़, 26 को राजकीय इंटर कालेज नान कन्याली कोट, प्राथमिक विद्यालय द्योरणा, 27 को पंचायत घर पासदेव, राजकीय इंटर कालेज सलानी, 28 को रामलीला मैदान कांडा, इंटर कालेज दफौट
29 को नगर पालिका बागेश्वर, पंचायत घर कालू बदियाकोट तथा 30 नवंबर को राजकीय इंटर कालेज सूपी, पंचायत घर पचार में आयोजित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शिविर स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक पात्र दिव्यांगजन एवं वृद्धजन इस योजना का लाभ मिल सकेगा।








