logo

38वें राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन,महिला टीम ने पहला और पुरुष टीम ने पाया दूसरा स्थान

खबर शेयर करें -

38वें राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की महिला टीम ने इतिहास रचा है। वह प्रथम स्थान पर रही।

बागेश्वर की कोच अनीता पांडे का 38वें राष्ट्रीय खेल में ताइक्वांडो कोच के रूप चयनित किया गया। पांडे के मार्गदर्शन में प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड ताइक्वांडो महिला टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। और पुरुष टीम दूसरे स्थान पर रही। जिसमें उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम ने 12 पदक हासिल किए। इसमें दो गोल्ड, तीन सिल्वर व सात ब्रॉच मेडल शामिल हैं। इसमें से भी तीन पदक बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते। इसमे से महेंद्र परिहार रजत, विशाखा साह रजत, हर्षिका जोशी कांस्य पदक जीता है। टीम में उत्तराखंड ताइक्वांडो के सचिव बागेश्वर के कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कमलेश कुमार तिवारी मौजूद रहे। प्रदेश व जिले की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनिल कार्की, दरपान सिंह परिहार आदि लोगों ने खुशी जताई है। महिला ताइक्वांडो टीम ने दो स्वर्ण समेत 12 पदक जीते।

Share on whatsapp