logo

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा अग्रिम आदेशों तक की स्थगित

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड शासन, माध्यमिक शिक्षा विभाग (अनुभाग-1) के कार्यालय ज्ञाप संख्या-294/XXIV-B-1/2022-32(02)/2018, दिनांक 18 मार्च, 2025 द्वारा उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) (संशोधन) सेवा नियमावली, 2025 प्रख्यापित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी भरकम बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मा० आयोग द्वारा उक्त संशोधित नियमावली पर विचार किया गया। सम्यक् विचारोपरान्त मा० आयोग द्वारा लिये गये निर्णयानुसार उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 के सापेक्ष दिनांक 27 अप्रैल, 2025 को निर्धारित स्क्रीनिंग परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में फिर ठप हुई बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा, घंटों इंटरनेट बंद रहने से उपभोक्ता परेशान

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp