logo

जल स्रोतों के संरक्षण को चली अनूठी पहल, धारों और नौलों की पूजा कर उन्हें बचाने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें -

रिपोर्ट : महिपाल भरड़ा

बागेश्वर जिले के चैगांवछीना के ग्रामीणों के सहयोग से देवलधार एकता सांस्कृतिक मंच अपने क्षेत्र में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवद्र्वन के लिए अनूठी पहल कर रही है। बीते कई वर्षों से मंच के सदस्य गांव के धारों और नौलों की पूजा कर इन पारंपरिक जीवन के स्रोतों को बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मंच की मेहनत रंग लाने लगी है। लोग भी अब जलस्रोतों के आसपास नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं। इससे अब धारों में पहले की अपेक्षा अधिक मात्रा में पानी प्राप्त होने लगा है।

वही कार्यक्रम संयोजक विजय रावत ने बताया कि उत्तराखंड में धारे, नौलों की पूजा सदियों से होती चली आ रही है। वही बीते कुछ वर्षों से बागेश्वर जिले के देवलधार गांव में देवलधार एकता सांस्कृतिक मंच के सदस्यों की पहल पर गांव के युवा समेत बुजुर्ग भी अब इन नौले-धारों का महत्व समझने लगे हैं। चौगांव छीना, गैर सकीडा, खर्क टम्टा और गौला आगर गांवों को मिलाकर ‘देवालधार एकता सांस्कृतिक कला मंच’ का गठन कर पानी को बचाने की मुहिम छेड़ दी। मंच की पहल पर सरकार की मदद से कुछ धारों का भी जीर्णोद्वार किया गया है। आज क्षेत्र के लोगों ने पानी के धारों की साफ सफाई कर हर किसी को इनके संरक्षण के लिए प्ररित किया। वही इन जल स्रोतों से पानी अविरल बहते रहने की कामना की गई। देवलधार गांव के विजय रावत की पहल पर गांव वालों ने गांव के जल स्रोतों को बचाने की जो मुहिम छेड़ी वो अब अनवरत जारी है। उनका कहना है कि हमारे संस्कृति और समाज ने जीवनदायिनी नौलों और धारों को पूजनीय बनाया है, लेकिन आज इस परंपरा को सभी भूल गए हैं, यदि हमें अपने अस्तित्व को बनाये रखना है तो इन स्रोतों को जीवित रखने के लिए आगे आना ही होगा। वही जलस्रोतों को बचाने के लिए इनके आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा।

वही विधायक बागेश्वर पार्वती दास और दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में वर्तमान में जल संकट से कई गांव जूझ रहे हैं। हांलाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘हर घर नल-हर घर जल’ योजना से लोगों को पानी मिल रहा है। जल संवर्धन को लेकर देवलधार के ग्रामीणों की यह पहल अब रंग लाने लगी है। लोग भी अब भविष्य में पानी के संकट को समझ जल संवर्धन पर ध्यान देने लगे हैं। इस मौके पर रवि करायत,विनोद टम्टा, मनोज टम्टा, कमल टम्टा, मनीष कुमार,हेमा रौतेला, भूपाल रौतेला आदि मौजूद रहे।

स्वीप टीम ने भी मतदान के लिए किया जागरूक

स्वीप टीम के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में स्वीप टीम के सदस्यो ने भी ग्रामीणों को इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जागरूक किया। अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp