logo

कपकोट में गाली-गलौज और हंगामा करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर कपकोट। थाना कपकोट क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हंगामा करने की दो अलग-अलग सूचनाएँ मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज कर परिस्थिति को तनावपूर्ण बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बच रहा वारंटी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही थाना कपकोट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दीवान राम (47 वर्ष), पुत्र कुश राम, निवासी नानकन्यालीकोट, तथा परक शाह (28 वर्ष), पुत्र विवेक शाह, निवासी त्रिवाण, को अत्यंत उग्र अवस्था में पाया गया। दोनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू थे, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बागेश्वर में ट्रैफिक प्लान जारी शहर में कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, डिग्री कॉलेज मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग

पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को धारा 170/126/135/135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 'साइबर सुरक्षा माह' पर पुलिस की पाठशाला

थाना कपकोट पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp