logo

बागेश्वर में साढ़े चार लाख की चरस और स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: नशामुक्त जिला बनाने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ढाई लाख की चरस व 6.60 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस का अवैध चरस, स्मैक व शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

दोनों मामलों का एसपी चंद्रशेखर घोडके ने आज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनविार की शाम कोतवाल कैलाश नेगी ने पुलिस दलबल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 23 वर्षीय सुनील कुमार लोहिया उर्फ लुक्का पुत्र स्व. प्रकाश राम निवासी बानरी मंडलसेरा के पास से 6.60 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत लगभग दो लाख है। इसके अलावा एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में एसओजी की टीम चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की भगवती बैंक्वट हाल के पास एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने विकास भवन मार्ग पर उसे पकड़ लिया। चेकिंग में उसके पास से एक किलो, 296 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राज गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता निवासी सिरोही थाना, भमोरा जिला बरेली उप्र बताया। उसकी उम्र 24 साल है। पकड़ी गई चरस की कीमत ढाई लाख है। दोनों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को ही न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस लगातार स्मैक व चरस तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत
Ad
Share on whatsapp