logo

बागनाथ मंदिर परिसर में शिव मूर्ति का त्रिशूल खंडित, श्रद्धालुओं में रोष,जिला प्रशासन से तत्काल मरम्मत और जांच की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागनाथ मंदिर के पास स्थित शिव मूर्ति का त्रिशूल खंडित हो जाने से श्रद्धालुओं में गहरी चिंता और आक्रोश फैल गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर त्रिशूल को ठीक कराने की मांग उठाई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि खंडित मूर्ति को शुभ नहीं माना जाता, इसलिए मरम्मत में देरी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रेडक्रॉस ने रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, संरक्षण का लिया संकल्प

मंगलवार को स्थानीय निवासी मनोज बचखेती ने सबसे पहले इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी। उन्होंने बताया कि यह शिव मूर्ति पूर्व काबिना मंत्री स्व. चंदन राम दास द्वारा विधायक निधि से निर्मित करवाई गई थी, जो अब क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर क्षतिग्रस्त त्रिशूल को सही करवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने हड़बाड़ में आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, पुनर्वास व सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा

इधर मंगलवार दोपहर त्रिशूल टूटने की सूचना इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से प्रसारित होने लगी, जिसके बाद लोगों ने अपनी धार्मिक चिंता खुले रूप में व्यक्त की। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह घटना उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है और प्रशासन को इसे अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में महिमन गड़िया प्रदेश महासचिव और भुवन शाही बने प्रदेश उपाध्यक्ष

लोगों ने मंदिर परिसर में नियमित निगरानी बढ़ाने, तथा त्रिशूल कैसे क्षतिग्रस्त हुआ इसकी जांच करवाने की भी मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि शिव मूर्ति के त्रिशूल को जल्द से जल्द पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की भावनाओं को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp