logo

मोरी में अंधड़ के बीच कार में गिरा पेड़, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी के मोरी तहसील क्षेत्र में तूफान के बीच पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि यह हादसा पुरोला,मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से एक किलोमीटर आगे हुआ जहां आंधी तूफान आने से एक कार के ऊपर चीड़ का पेड़ जा गिरा। जिसके चलते कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भेजा गया है। उक्त कार मे दो व्यक्ति ही सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर मौजूद है। एसडीआरएफ टीम ने पेड़ को सड़क मार्ग से हटा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp