logo

दुखद- घास लेने जंगल गई महिला पर महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर-क्षेत्र से दुखद खबर आ रही है जहाँ एक महिला को बाघ ने हमला कर मार दिया जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अन्तर्गत ढेला रेंज बबलिया बीट प्लाट संख्या 36 में एक महिला दुर्गादेवी पत्नी दान सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी सावल्दे जंगल में साथी महिलाओ के साथ घास और लकड़ी लेने गयी थी। जहां बाघ ने उस पर हमला कर दिया और जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बमुस्किल स्टॉफ के साथ कई राउंड फ़ायरिंग कर टाइगर को मौके से भगाया गया। महिला को लाकर संयुक्त अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। तथा जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित कर दी गई है तथा नियमानुसार मुआवजा वितरण अग्रिम कार्यवाही कि जायेगी।

उच्च स्तर से आवश्यक आनुमतियां प्राप्त कर ली गयी हैं, अग्रिम रेस्क्यू करने की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp