logo

लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बलिया-बैगनिया मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक अल्टो कार (यूके04जेड-5819) अनियंत्रित होकर करीब 20 से 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनैगांव उपराड़ा पहुंचे विधायक व उपजिलाधिकारी, आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा

पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार सभी छह लोग ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे। हादसे में राजेंद्र सिंह बिलवाल (40), जगदीश सिंह (35), लछम सिंह (56) और पान सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोपाल सिंह (45) और सचिन सिंह बिलवाल (18) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना शुरू, सरकार पर उपेक्षा का आरोप

पुलिस ने मृतकों के पंचायतनामे की कार्रवाई शुरू कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp