logo

झूला पुल नहीं खुलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने मकर संक्रान्ति के दिन से आमरण अनशन करने की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: सरयू नदी में बने झूला पुल नहीं खुलने पर व्यापार मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने 13 जनवरी से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। इसी दिन से अनिश्चित काल के लिए बाजार बंद रखने की भी चेतावनी दे डाली है। मेले में आने वाले हर वीआईवी व वीवीआईपी का भी विरोध होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


अध्यक्ष कवि जोशी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी 111 साल पुराना ऐतिहासिक झूला पुल बंद है। कई बार जिला प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद भीं अभी तक झूला पुल नहीं खुल पाया है। जोशी ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार ब्रह्म पत्थर की परिक्रमा करके अंतिम यात्रा सरयू गोमती घाट में लाने की मान्यता है। झूला पुल एक साल से बंद होने के कारण बागेश्वर की जनता को अपनो की अंतिम यात्रा घाट तक लाने के लिए लगातार कई दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। साथ में झूला पुल से जुड़े सभी व्यापारियों के व्यापार में भी एक साल से लगातार नुकसान हो रहा है। जिस कारण उनकी बैंको की किस्त और कई व्यापारियों के लिए रोजी रोटी का संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी जिला प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे।

Ad Ad Ad
Share on whatsapp