logo

श्री बागनाथ दर्द मुक्ति केंद्र के स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : श्री बागनाथ दर्द मुक्ति केंद्र के मार्गदर्शक बीके गुरुजी के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सभी पदाधिकारियों की शारीरिक जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत परामर्श प्रदान किया गया। बीके गुरुजी ने बताया कि शिविर में बच्चों की शारीरिक जांच, विभिन्न बीमारियों का अवलोकन, विटामिन की कमी का आकलन, उपचार संबंधी सुझाव तथा स्वास्थ्यवर्धक पोषण आहार का मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वह अधिकाधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं। व्यापार मंडल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, जिससे समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। यहां लगे स्टालों का भी व्यापार मंडल ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज जोशी, सचिव देवेंद्र अधिकारी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Share on whatsapp