logo

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल। पहाड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पर्यटकों की अनियंत्रित थार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, थार जीप (RJ60CG4574) नैनीताल के पास पाइंस क्षेत्र में अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में तीन युवक सवार थे, जो कैंची धाम से दर्शन कर नैनीताल होते हुए दिल्ली जा रहे थे।
हादसे में हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राजस्थान के रहने वाले 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब एक बजे की है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अंजना नेगी, सीएमओ हरीश चंद पंत और कोतवाल हरीश चंद पंत बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचे और घायलों के हालात का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान के दो युवक अपनी थार कार से उत्तराखंड घूमने आए थे और हल्द्वानी से अपने मित्र राहुल को साथ लेकर कैंची धाम पहुंचे थे। दर्शन के बाद तीनों गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर नैनीताल पहुंचे थे, जहां राहुल की परीक्षा भी थी।
पुलिस के अनुसार वाहन गहरी खाई में गिरने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना
Ad
Share on whatsapp