logo

द म्यूज़िकल विलेज फेस्टिवल 2026 पलायन और खाली होती बाखलियों के बीच गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के दूरस्थ गांव आज पलायन, खाली होती बाखलियों और कमजोर पड़ती ग्रामीण आर्थिकी जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान की दिशा में नई सोच और सकारात्मक पहल के रूप में आगामी 25 मई को पोखरी ग्राम सभा, विजयपुर में “द म्यूज़िकल विलेज फेस्टिवल 2026” का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक सीए वरुण चंदोला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की व्यापक परिकल्पना को साकार करना है। इस पहल के तहत पहाड़ों में खाली पड़ी बाखलियों को होमस्टे के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों द्वारा आर्गेनिक खेती से तैयार भोजन को “फार्म टू टेबल” मॉडल के माध्यम से पर्यटकों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
फेस्टिवल संगीत प्रेमियों, कलाकारों और युवा क्रिएटर्स के लिए एक ऐसा मंच बनेगा, जहां वे प्रकृति के बीच रहकर संगीत सीख सकेंगे, नया संगीत तैयार कर सकेंगे और पहाड़ की संस्कृति को करीब से महसूस कर सकेंगे।
आयोजनकर्ताओं के अनुसार यह पहल गांवों को केवल पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि जीवंत रचनात्मक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्राधिकारी कपकोट ने किया थाना झिरौली का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp